विविध भारत

आईटी मंत्रालय और NIC को नहीं पता किसने बनाया है आरोग्य सेतु ऐप, मिला नोटिस

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप आरोग्य सेतु ( Arogya Setu App) को किसने डेवलप किया इसे लेकर NIC और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पास कोई सही जानकारी नहीं है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2020, 3:44 PM IST
आरोग्य सेतु
आरोग्य सेतु

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के संक्रमण से लोगों के बचाने लिए भारत सरकार ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप आरोग्य सेतु को जमकर बढ़ावा दिया। ऐप की वेबसाइट के मुताबिक इस ऐप को नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर और आईटी मंत्रालय ने डेवलप किया है लेकिन हाल ही में एक आरटीआई में पता चला है कि इस ऐप को किसने डेवलप किया इसे लेकर कोई सही जानकारी नहीं है।

इस आरटीआई के सामने आने के बाद केंद्रीय सूचना आयोग (Central Information Commission) ने मंगलवार को नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (NIC) से जवाब मांगा है कि जब आरोग्य सेतु ऐप के वेबसाइट पर उनका नाम है, तो डेवलपमेंट के बारे में उन्हें कैसे नहीं पता।

सूचना आयोग ने इस संबंध में NIC समेत कई चीफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन अधिकारियों और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को कारण बताओ नोटिस भेजा है। जिसमें आरोग्य सेतु के बारे में सारी जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही आयोग ने ये भी कहा है कि 'अधिकारियों द्वारा सूचना देने से इनकार किए जाने को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Published on: