विविध भारत

शहादत को सलाम: पाकिस्तान की गोलीबारी में घायल सैनिक ने दम तोड़ा, परिजनों में मचा कोहराम

निशांत शर्मा UP के सहारनपुर के रहने वाले थे वे राजौरी सेक्टर में तैनात थे

less than 1 minute read
Jan 24, 2021
nishant sharma martyr in pakistan ceasefire violation

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में घायल हुए नायक निशांत शर्मा ने रविवार को दम तोड़ दिया।मिली जानकारी के मुताबिक नायक निशांत शर्मा 61 RR बटालियन में जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात थे।

पाकिस्तान सीमा पार से लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। 18 जनवरी को भी पाकिस्तानी सेना द्वारा सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर सीज फायर का उल्लंघन किया था। दुश्मन को उसकी हरकत का जवाब देते हुए निशांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल जवान को इलाज के लिए कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आज सुबह नायक निशांत शर्मा शहीद हो गए।

बता दें निशांत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से थे। उनके शहादत की खबर सुनने के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।वहीं परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे की शहादत की खबर सुनते ही निशांत की मां बेहोश हो गईं। उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पर पहुंचने के बाद उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार साथ किया जाएगा।

Published on:
24 Jan 2021 07:42 pm
Also Read
View All