विविध भारत

सरकार ने किया आपको चैलेंज, थोड़ा दिमाग लगाकर बन सकते हैं करोड़पति

कुछ नया करने और लोगों की मदद करने वालों को भारत सरकार ने एक करोड़ रुपए के इनाम का शानदार ऑफर दिया है।
2 min read
NITI Aayog

नई दिल्ली। कुछ नया करने और लोगों की मदद करने वालों को भारत सरकार ने एक करोड़ रुपए के इनाम का शानदार ऑफर दिया है। नीति आयोग की ओर से तैयार इस योजना को 'अटल न्यू इंडिया चैलेंज' नाम दिया गया है। इस प्रतियोगिता में स्टार्टअप्स के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए आपको कोई ऐसा नया आइडिया सोचना होगा, जिससे आम लोगों की कोई समस्या दूर हो सकती है या उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हो सकता है।

...और भी होंगे फायदे
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीयों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन करने वाले उद्यमी इस चैलेंज में हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद इसे तैयार किया गया है। यह चैलेंज जीतने वालों को एक करोड़ रुपए के साथ-साथ कई अन्य तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी , नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और पेयजल व स्वच्छता राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया भी मौजूद थे।

...इन समस्याओं से निपटने पर है फोकस
'अटल न्यू इंडिया चैलेंज' के तहत जलवायु परिवर्तन, कृषि प्रणाली में सुधार, सड़क और रेल परिवहन के लिए फॉग विजन सिस्टम, स्मार्ट मोबिलिटी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सुरक्षित परिवहन और कचरा निपटान उपकरण जैसे 17 क्षेत्रों में नए आइडिया तलाशे जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून
सरकार की इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एमएसएमई, शैक्षिक संस्थान और स्टार्ट अप 10 जून तक आवेदन कर सकेंगे। मौजूदा वित्त वर्ष में नीति आयोग इस तरह के 50 अनुदान देगा। इनाम की राशि एक से डेढ़ साल की अवधि में तीन किश्तों में मिलेगा।

Published on:
27 Apr 2018 11:30 am
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य