विविध भारत

NDA तय करेगी बिहार का अगला CM, जो फैसला होगा हम साथ हैं: नीतीश कुमार

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा है कि एनडीए की बैठक में तय होगा कि कौन बनेगा विधानमंडल दल का नेता  
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2020, 8:15 PM IST
Bihar Election Results: JDU Candidate Lesi Singh Won on Dhamdha Seat
धमधाहा सीट पर JDU की जीत।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है और हम सरकार बनाएंगे। हालांकि अभी विधानसभा भंग किए जाने की प्रक्रिया बाकी है और अभी शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आगे कहा कि हमारी मालिक तो जनता है। उन्होंने हमें फिर से सरकार बनाने के लिए वोट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर कहा कि अभी इसे लेकर कोई बात नहीं कही गई है। एनडीए की बैठक में इस बात का निर्णय लिया जाएगा कि कौन विधानमंडल दल का नेता होगा।

सीएम नीतीश ने कहा कि हमारे लिए जनता सर्वोपरि हैं उन्होंने जो फैसला दिया वह हमें मंजूर है। एनडीए के पास बहुमत है तो ये बात तो तय है कि हम सरकार बना रहे हैं लेकिन अभी विधानमंडल दल का नेता नहीं चुना गया है। उन्होंने आगे कहा इसका चुनाव एनडीए की बैठक में लिया जाएगा।

Published on: