विविध भारत

खुशखबरी: अब 40 मिनट में ही पहुंच जाएंगे नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट, 29 मई से पूरे मेजेंटा लाइन में कर सकेंगे सफर

अब नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट तक की दूरी महज 40 मिनट में हीं पूरी हो जाएगी।

2 min read
May 25, 2018
खुशखबरी: अब 40 मिनट में ही पहुंच जाएंगे नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट, 29 मई से पूरे मेजेंटा लाइन में कर सकेंगे सफर

नई दिल्ली। दिल्ली-नोएडा वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट तक की दूरी महज 40 मिनट में हीं पूरी हो जाएगी। दरअसल दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। बता दें कि 38 किलोमीटर की इस लाइन का एक हिस्सा पहले से ही चालू है, जबकि अगले हफ्ते से कालकाजी से जनकपूरी तक का हिस्सा भी तैयार हो जाएगा। अब यदि आपको नोएडा से एयरपोर्ट तक जाना हो तो नोएडा के बोटैनिकल गार्डन में बैठिए और सीधे जनकपूरी में उतरिए। यदि आप नोएडा से गरुग्राम जाना चाहते हैं तो हौज खास से मैट्रो बदल कर अपना अतिरिक्त 40 मिनट बचा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की 38 किलोमीटर लंबी मेजेंटा लाइन पूरी तरह से बनकर तैयार है।

29 मई से कर सकेंगे सफर

आपको बता दें कि इस 29 मई से दिल्ली वाले इस पूरे कॉरिडोर में सफर कर पाएंगे। इससे पहले नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से कालका जी तक का 12 किलोमीटर का रास्ता पहले ही खुल चुका था। अब कालका जी से जनकपुरी वेस्ट तक के करीब 26 किलोमीटर के इस कोरिडोर की है। इस नए कोरिडॉर में 16 स्टेशन हैं। ये स्टेशन हैं- नेहरू एन्क्लेव, जीके एन्क्लेव, चिराग दिल्ली, पंचशील पार्क, आइआइटी, हौज खास, आरके पुरम, मुनीरिका, वसंत विहार, शंकर विहार, टर्मिनल 1, सदर बाजार, पालम, दशरथपुरी, डाबड़ी मोड़ और जनकपुरी वेस्ट। मेजेंटा लाइन के सफर की खुबसुरती यह है कि इस नए कॉरिडोर का 23 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है। जबकि इसके दो ही स्टेशन हैं जो एलिवेटेड हैं।

क्या-क्या खास है इस मेजेंटा लाइन में

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रों की इस मेजेंटा लाइन में बहुत कुछ खास बातें हैं। सबसे पहली चीज की देश के सबसे लंबा और ऊंचा एस्केलेटर इसी लाइन में मिलेगा। यह एस्केलेटर जनकपूरी मेट्रो में लगी है। जनकपूरी वेस्ट के इस एस्केलेटर पर आप सफर शुरु करते हैं और लगभग पांच मंजिला इमारत की ऊंचाई खड़े-खड़े तय कर लेते हैं। बता दें कि यह एस्केलेटर 15.65 मीटर ऊंचे और 35.32 मीटर लंबे क्षेत्र में फैला है। इस एस्केलेटर के सहारे हम एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म में चले जाते हैं। दूसरी बडी बात कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दिल्ली-नोएडा वालों की बढ़ती संख्या का ध्यान रखते हुए हर पांच मिनट में मेट्रो के परिचालन की व्यवस्था की है। यानी कि पीक ऑवर में इस लाइन पर हर सवा पांच मिनट पर ऐसी एक मेट्रो आप पकड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें

जाम में फंसे मोदी के मंत्री तो लेना पड़ा मेट्रो का सहारा, ट्वीट में शेयर किया एक्सपीरियंस
Published on:
25 May 2018 06:38 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग