विविध भारत

उत्तर भारत के तापमान में गिरावट जारी, दिल्ली में ठंड से लोग परेशान

दिल्ली में एक्यूआई फिर बहुत खराब। कल दिल्ली का तापमान 17 साल में रहा सबसे कम।

less than 1 minute read
Delhi pollution
दिल्ली में एक्यूआई फिर बहुत खराब।

नई दिल्ली। देश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फवारी का सीधा असर उत्तर भारतीयों राज्यों में देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर भारत में तापमान में गिरावट जारी है, वहीं दिल्ली एनसीआर के लोग अब ठंड से भी परेशानी महसूस करने लगे हैं। इसके साथ ही मंगलवार की सुबह एक्यूआई फिर बहुत खराब स्थिति में पहुंच गई।

23 नवंबर को रहा दिल्ली का सबसे कम तापमान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पटपड़गंज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 यानि बहुत खराब है। दिल्ली का तापमान आज भी 10 से नीचे रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के साथ पारा स्तर में गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में अब कंपाने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिल्ली और आसपास के राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। दिल्ली में 23 नवंबर, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 17 साल में नवंबर के महीने में सबसे कम तापमान है।

Updated on:
24 Nov 2020 08:13 am
Published on:
24 Nov 2020 08:07 am