विविध भारत

डिग्री नहीं बस दो एक जवाब, टेस्ला की नौकरी हाजिर है जनाब!

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इंटरव्यू के वक्त पूछते हैं बस एक सवाल। एलन मस्क के लिए डिग्री नहीं असाधारण योग्यता रखती है मायने।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 11:49 AM IST
elon musk
मस्क का तरीका झूठ पकडऩे में काफी हद तक सहायक।

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी में काम करने के लिए आपको किसी कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ असाधारण काबिलियत और महज एक सवाल का जवाब देने की। जी हां, एक अदद सवाल का जवाब आपको मस्क की कंपनी में नौकरी दिला सकता है। खुद मस्क ने यह बात कही है। मस्क अपने हर एम्पलॉई से एक सवाल जरूर पूछते हैं और इसी सवाल के जवाब से वे इंटरव्यू देने वाले की क्षमता और सच्चाई परख लेते हैं।

यह सवाल, कर देगा मालामाल

एक रिपोर्ट के मुताबिक मस्क इंटरव्यू लेते वक्त एक सवाल जरूर पूछते हैं और इसी सवाल से मस्क सच और झूठ का पता लगा लेते हैं। मस्क पूछते हैं कि मुझे ऐसी सबसे बड़ी समस्या के बारे में बताओ, जिस पर आपने काम किया हो और उसे कैसे हल किया। मस्क के अनुसार यह सवाल उन्हें लोगों को समझने में मदद करता है। अगर व्यक्ति ने सच में समस्या का सामना किया है तो वो उसके बारे में थोड़ा विस्तार से बता पाएगा। वो उसे हल करने में अपनाया गया तरीका भी बताएगा। ऐसे में सच और झूठ की पहचान हो जाती है।

पढ़ाई नहीं, काबिलियत जरूरी

ज्यादातर सफल उद्यमी और सीईओ में एक बात कॉमन मिलती है कि उन्होंने या तो अपनी ग्रेजुएशन पूरी नहीं की, या तो फिर उन्होंने कॉलेज ड्रॉप करने का फैसला किया। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क भी इस आइडिया के मुरीद हैं। क्योंकि उन्होंने अपनी कंपनी में हायरिंग के वक्त इसका ध्यान रखा है। पिछले दिनों ट्विटर पर एक यूजर को रिप्लाई देते हुए मस्क ने लिखा कि टेस्ला में काम करने के लिए आपके पास कॉलेज की डिग्री होना जरूरी नहीं। ऐसा पहली बार नहीं है जब मस्क ने जिंदगी में सफलता के लिए शिक्षा के महत्व पर अपनी राय रखी है। इससे पहले एक जर्मन पब्लिकेशन के साथ इंटरव्यू में भी मस्क ने यही बात कही थी।

झूठ पकडऩे में सहायक!

दिसंबर 2020 में प्रकाशित एक जर्नल के मुताबिक मस्क का तरीका झूठ पकडऩे में काफी हद तक सहायक है। अगर इंटरव्यू देने वाला इस मामले में बोलता है तो उसके सच या झूठ का पता लगाना काफी हद तक आसान हो जाता है।

Updated on:
29 Jan 2021, 11:49 AM IST
Published on: