विविध भारत

Harish Salve ही नहीं इन मशहूर हस्तियों ने भी रिटायरमेंट की उम्र में रचाई शादी, लिस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प भी

हरीश साल्वे ने अपनी ब्रिटीश दोस्त कैरोलिन से 65 की उम्र में रचाई दूसरी शादी देश और दुनिया की और कई मशहूर हस्तियों ने प्यार के लिए उम्र की सीमा को किया दरकिनार अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस सूची में शामिल

3 min read
Celebrities who Marriage after 50
हरीश साल्वे ही नहीं इन हस्तियों ने भी रिटायमेंट की उम्र में की दूसरी शादी

नई दिल्ली। ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन...1981 में आई फिल्म 'प्रेम गीत' का ये गाना तो आपने सुना ही होगा। इस गीत को देश और दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों ने साकार भी किया है। अपने रिटायरमेंट की उम्र में कई दिग्गज सितारों ने वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी शुरू की है। अपने प्यार के लिए इन्होंने उम्र की सीमा और हर बंधन को बौना साबित कर दिया। हाल में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ( Harish Salve ) ने 65 वर्ष की उम्र में अपनी ब्रिटीश दोस्त कैरोलिन के साथ लंदन के चर्च में दूसरी शादी रचा ली।

उम्र के इस पड़ाव में दूसरी शादी रचाने वाले हरीश साल्वे अकेले नहीं हैं। उन्हीं की तरह अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ( Donald Trump ) समेत ऐसी कुछ और भी मशहूर हस्तियां हैं, जो रिटायरमेंट की उम्र में दोबारा वैवाहिक जीवन के बंधन में बंधी।

शशि थरूर ने कनाडा की सुनंदा से रचाई सादी
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने अपनी कनाडा की दोस्त सुनंदा पुष्कर से 54 की उम्र में विवाह रचाया। शशि थरूर की यह तीसरी शादी थी। उनकी पहली शादी तिलोत्तमा मुखर्जी से हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कनाडा की क्रिस्टा जाइल्स से विवाह किया था। जबकि तीसरी शादी 48 वर्षीय सुनंदा पुष्कर से की। ये सुनंदा की भी तीसरी शादी थी। दोनों का विवाह थरूर के पैतृक नगर पलक्कड़ में हुआ।

दिग्विजय ने रचाया अमृता से विवाह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पहली पत्नी आशा सिंह के निधन के बाद 2015 में दूसरी शादी रचाई। दिग्विजय अपने से करीब आधी उम्र की टीवी पत्रकार अमृता से विवाह के बंधन में बंधे।

रूपर्ट मर्डोक की चौथी शादी
मीडिया संस्थान न्यूज कॉर्प के प्रमुख और ब्रितानी अखबार 'द टाइम्स' और 'द सन' के प्रकाशक 84 वर्षीय मर्डोक ने सुपर मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी की। ये उनकी चौथी शादी थी। 59 वर्षीय जेली हॉल का ये दूसरा विवाह था। मर्डोक ने 2013 में अपनी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग को तलाक दे दिया था।

डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी उम्र के दूसरे पड़ाव में अपनी चाहत को परवान चढ़ाया। उन्होंने मेलानिया से 7 साल डेट करने के बाद 2005 में शादी रचाई। मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे के साथ 1998 से रिलेशनशिप में थे। मेलानिया डोनाल्‍ड ट्रंप की पहली पत्‍नी इवाना के बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर से 8 साल छोटी हैं। ट्रम्प 59 की उम्र में मेलानिया से विवाह के बंधन में बंधे थे।

ब्रिटेन में बढ़ रहा चलन
60 की उम्र के बाद भी शादी रचाने को लेकर ब्रिटेन में चलन बढ़ रहा है। ब्रिटेन के कार्यालय नेशनल स्टैटिस्टिक्स द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक 2004 के बाद 2012 में 60 की उम्र में हुई शादियों में 5 फीसदी बढ़ोतरी दिखी। वहीं साठ के दशक में दूल्हे की संख्या में 2011-12 में 25 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि उसी उम्र की दुल्हन 21 फीसदी बढ़ीं।

Updated on:
30 Oct 2020 03:56 pm
Published on:
30 Oct 2020 11:41 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन