विविध भारत

हिंदू ही नहीं मुस्लिम भी धूमधाम से मनाते हैं बसंत पंचमी का त्योहार, हिला देगा पीछे का सच

भांजे की मौक के बाद निज़ामुद्दीन पागल से हो गए थे। उस दौरान अमीर खुसरो ने उन्हें फिर से ठीक करने के लिए बहुत प्रयास किए लेकिन वे भी असफल रहे।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2018, 1:33 PM IST
muslim

नई दिल्ली। 22 जनवरी (सोमवार) को पूरा देश बसंत पंचमी का त्योहार मनाएगा। बता दें कि इस दिन का हिंदू धर्म में खास महत्व है। बसंत पंचमी के दिन हम स्वर की देवी मां सरस्वती की वंदना करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बसंत पंचमी केवल हिंदुओं का ही त्योहार नहीं है, इस त्योहार को मुस्लिम धर्म के लोग भी बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। बता दें कि चिश्ती घराने के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया थे और अमीर खुसरो निज़मुद्दीन के सबसे प्रिय शिष्य थे। अमीर खुसरो को उर्दू का पहला शायर कहा जाता है।

दिल्ली के निज़ामुद्दीन में दोनों की कब्र आमने-सामने हैं। बता दें कि यहां हर साल मुस्लिम समुदाय के लोग बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। कहा जाता है कि मुस्लिम धर्म में सूफी को मानने वाले लोग बसंत पंचमी मनाते हैं। बसंत पंचमी के दिन लोग यहां निज़ामुद्दीन और अमीर खुसरो की दरगाह पर पीले फूलों की चादर चढ़ाते हैं। इतना ही नहीं सूफी प्रेमी लोग इनकी दरगाह पर बैठकर बसंती गाने भी गाते हैं।

इसके पीछे का कारण बताया जाता है कि तकीउद्दीन नूह, निजामुद्दीन औलिया का भांजा था। निज़ामुद्दीन अपने भांजे से बहुत प्यार करते थे। लेकिन इस भीषण बीमारी की वजह से वे स्वर्ग सिधार गए। भांजे की मौक के बाद निज़ामुद्दीन पागल से हो गए थे। उस दौरान अमीर खुसरो ने उन्हें फिर से ठीक करने के लिए बहुत प्रयास किए लेकिन वे भी असफल रहे। जिसके बाद एक बार खुसरो ने कुछ औरतों को पीले रंग की साड़ी में पीले फूलों के साथ बसंत पंचमी का त्योहार मनाते हुए देखा। खुसरो ने देखा कि वे सभी औरतें काफी खुश थीं।

फिर खुसरो ने भी निज़ामुद्दीन को खुश करने के लिए एक बार पीले रंग का घाघरा पहने और गले में दुपट्टा पहन लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने ढोलक भी ले रखा था और बसंत के गाने गा रहे थे। खुसरो को जनानी के वेष में देखकर निज़ामुद्दीन सारे दुख-दर्द को भूलकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ठहाके लगाकर हंसने लगे। निज़ामुद्दीन की उसी खुशी को याद करते हुए हर साल उनकी दरगाह पर बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है।

Published on: