विविध भारत

भारत में कोरोना वायरस में 5 और नए मामले, मरीजों की संख्या हुई 89

भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 89 मरीजों में से 64 भारतीय, 16 इटली और एक कनाडा का नागरिक है

2 min read
भारत में कोरोना वायरस में 5 और नए मामले, मरीजों की संख्या हुई 81

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) की मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना ( Coronavirus ) के 6 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित लोगों की संख्या 89 हो गई।

इनमें से 64 भारतीय, 16 इटली के नागरिक और एक कनाडा का रहने वाला है। इनमें केरल के तीन मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस ( Coronavirus symptoms ) के बढ़ते संक्रमण के चलते मुंबई, नवी-मुंबई, नागपुर, पुणे और ठाणे में सभी जिम, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल जैसे सार्वजनिक स्थलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

आपको बता दें क? कोरोना वायरस ?? ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर रखा है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तेजी के साथ बढ़ती संख्या का आलम यह है कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1,34,679 तक पहुंच गया है। जबकि 5000 लोगों की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के अनुसार बीते 24 घंटे में दुनिया भर में कोरोना से 321 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, कोरोनावायरस के पैर पसारते देख बिहार में स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं, और बिहार दिवस के कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

सरकार ने सभी स्पोर्ट्स, इवेंट्स और कल्चरल इवेंट को भी रद्द कर दिया है।














































































भारत के राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या
क्रम संख्याराज्यमरीज
1

दिल्ली


6
2

हरियाणा


17
3उत्तर प्रदेश11
4महाराष्ट्र17
5

आंध्र प्रदेश


1
6लद्दाख3
7

तमिलनाडु


1
8

केरल


22
9राजस्थान3
10तेलंगाना1
11जम्मू-कश्मीर2
12पंजाब1
13कर्नाटक7

नीतीश मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में इस बाबत निर्णय लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोनावायरस को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई थी।

बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने ऐलान किया कि बिहार सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग इंस्टीच्यूट, सभी सिनेमा हॉल, जू-पार्क 31 मार्च तक बंद रहेंगे। लेकिन सीबीएसई की परीक्षाएं जारी रहेंगी।

वहीं सरकारी कर्मी भी अल्टरनेट तरीके से इस दौरान दफ्तर आएंगे, ताकि सरकारी दफ्तरों में भीड़ न हो।

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस के डर से मां दुर्गा की शरण में पहुंचा ये सिंगर, वीडिया हुआ वायरल
Updated on:
13 Mar 2020 08:29 pm
Published on:
13 Mar 2020 07:59 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात