विविध भारत

नर्स नीलम ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 440 लोगों को लगाई Corona Vaccine

कुल्लू की नर्स नीलम ने एक दिन में 440 लोगों को लगाई Corona Vaccine, अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों को लगा चुकीं टीके
2 min read
• •
Updated: 1 May 2021, 1:19 PM IST
nurse Neelam Pnadit
nurse Neelam Pnadit

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus )महामारी का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इसके साथ-साथ देश में कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination) अभियान ने भी तेजी पकड़ी है। देशभर में रोजाना लाखों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि वैक्सीन लगाने में कुल्लू की नर्स नीलम ( Nurse Neelam ) ने रिकॉर्ड बना डाला है।

नीलम पंडित ने शुक्रवार को 440 लोगों को वैक्सीन लगाकर रिकॉर्ड बनाया है और अब तक नीलम पंडित ने 25 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में 16 जनवरी के बाद नर्स नीलम पंडित वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए तन मन से योगदान दे रही हैं।

नीलम पंडित ने बिना छुट्टी लिए पिछले 4 माह से वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए हर दिन 3 सौ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया है।

खास बात यह है कि उन्होंने एक दिन में 440 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है।
इससे क्षेत्रीय अस्पताल के वैक्सीनेशन बूथ पर हर दिन सैंकड़ो लोगों को महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।

बढ़ाती हैं लोगों का उत्साह
नीलम पंडित मिलनसार हैं। वे टीका लगवाने वाले सभी लोगों का मुस्कुराकर स्वागत करती हैं और वैक्सीन लगाने वालों का उत्साह भी बढ़ाती हैं।

खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों को विशेष ध्यान रखती हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक महिला नीलम पंडित के कार्य की तारिफ करते हैं।

रोजाना कम से कम 300 वैक्सीन लगाती हैं नीलम
स्वास्थ्य कर्मी नीलम पंडित की मानें तो 16 जनवरी 2021 से वैक्सीन लगाने का काम शुरू हुआ, तब से अब तक हर दिन वैक्सीन लगा रही हूं। उन्होंने कहा कि रोजाना 300 से 400 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
जैसे-जैसे लोग वैक्सीन को लेकर जागरूक हुए हैं हर दिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

नर्स नीलम ने कहा कि, 440 लोगों को शुक्रवार को इंजेक्शन लगाया गया। रिकॉर्ड बनाने से ज्यादा खुशी इस बात की है ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाव का टीका लगा सकी।

नर्स नीलम की अपील, जरूर लगवाएं वैक्सीन
उन्होंने कहा कि अब तक करीब 25 हजार से ज्यादा लोगों को इंजेक्शन लगा चुकी हूं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं।

Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र