विविध भारत

तितली चक्रवात: ओडिशा में मरन वालों का आंकड़ा पहुंचा 52, करीब 2200 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

ओडिशा में मरन वालों का आंकड़ा 52 पहुंच गया है। राज्य में तीन जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

2 min read
ओडिशा पहुंचा चक्रवर्ती तूफान तितलीः कई जिलों में भूस्खलन, 3 लाख लोगों को महफूज किया गया

भुवनेश्वर। हाल ही में आए तितली चक्रवात ने जमकर कहर बरसाया है। बारिश के बाद आई बाढ़ में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच चक्रवात तूफान से ओडिशा में मृतकों की संख्या 52 पहुंच गई है। दस और लोगों की पहचान हो गई है। राज्य मुख्य सचिव अदित्य प्रसाद पाधी ने बुधवार को जानकारी दी कि बाढ़ और चक्रवात तूफान से मरने वालों का आंकड़ा 52 हो गया है। बता दें कि चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित गजपति जिला ही रहा। यहां पर अकेले 39 लोगों को जान चली गई। विशेष राहत आयुक्त बिष्णुपदा सेठी ने बताया कि गंजम जिले से 12 मौतें और कंधमाल से एक व्यक्ति की मौत हुई है। गौरतलब है कि भाजपा कांग्रेस और माकपा समेत विपक्षी दलों ने दावा किया था राज्य सरकार मृतकों के आंकड़ें छिपा रही है।

ये भी पढ़ें

ओडिशा: नवरात्रि में माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप ट्रक से टकराई,10 की मौत

22 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

राज्य में 2200 करोड रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मुख्य सचिव ने जानकारी दी है कि तीन जिले गंजम, गजापति और रायगढ़ में करीब 2200 करोड़ रुपए की संपत्ति की हानि का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क की क्षति का अनुमान 500 करोड़ रुपए, बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ 133 करोड़ रुपए का, घर बर्बाद हुए 150 करोड़ रुपए के और 233 करोड़ रुपए की फसल क्षति अनुमानित की गई। बता दें कि मंगलवार को राज्य सरकार ने चक्रवात तूफान तितली से प्रभावित हुए लोगों के लिए 102 करोड़ की आर्थिक मदद देगा। सीएम ने जानकारी दी कि तितली तूफान से प्रभावित लोगों को 50 किलो चावल, 2 लीटर मिट्टी का तेल (केरोसिन) प्रति परिवार के साथ ही एक हजार रुपए की धनराशि मुहैया कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

#मीटूः फिल्म अभिनेत्री नंदिता दास के पिता जतिन पर आरोप

Published on:
17 Oct 2018 03:02 pm
Also Read
View All
Huge road accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर, 22 घंटे में 9 लोगों की मौत, पति-पत्नी और बेटा भी शामिल

Rape and murder case: युकां की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- दिल्ली जैसे निर्भया कांड पर भाजपा महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर

Car accident: ट्रक की टक्कर से कार सवार एजीएम की मौत, पत्नी से फोन पर बोला- मुझे जल्दी अस्पताल में भर्ती करवाओ

Chhattisgarh DGP: Video: डीजीपी बोले- अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का समूह सक्रिय नहीं, गांवों में छिपे हैं इक्का-दुक्का, ड्रग्स को लेकर ये कहा

Attachment canceled: अस्पतालों से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध, कही ये बातें

अगली खबर