विविध भारत

ओम बिड़ला की समर्थकों से अपील, जन्मदिन के मौके पर कोई आयोजन न करें

Highlights लोकसभा अध्यक्ष ने कोई कार्यक्रम का आयोजन न करने के लिए कहा है। उनके पिता का हाल ही में निधन हो गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 8:09 PM IST
Om Birla
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से इस अवसर पर किसी भी कार्यक्रम का आयोजन न करने के लिए कहा है। उनके पिता का हाल ही में निधन हो गया था। ऐसे में उन्होंने समर्थकों से अपील की है कि वे किसी तरह का आयोजन न करें।

कोरोना संबंधी सुरक्षा के खास प्रबंध किए जाएंगे

कोरोना वायरस संकट के कारण संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर चल रही अटकलों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि शीतकालीन सत्र आयोजित करने और इसकी तिथियों के बारे फैसला सरकार ही कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी आगामी सत्र होगा। इस दौरान कोरोना संबंधी सुरक्षा के खास प्रबंध किए जाएंगे।

बिरला के अनुसार, संविधान दिवस के मौके पर 25 और 26 नवंबर को गुजरात के केवड़िया में पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन होगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इसके समापन सत्र को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

Updated on:
22 Nov 2020, 8:09 PM IST
Published on: