विविध भारत

शुजात बुखारी हत्याकांड: चार संदिग्ध आरोपियों में से एक गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित

शुजात बुखारी हत्याकांड में चार संदिग्ध आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार संदिग्ध के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 7:34 PM IST
शुजात बुखारी की हत्या करने वालों की तस्वीरें जारी
शुजात बुखारी हत्याकांड: चार संदिग्ध आरोपियों में से एक गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित

श्रीनगर। गुरुवार देर रात आतंकियों ने राइजिंक कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अब इस हत्याकांड में चार संदिग्ध आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार संदिग्ध के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर डीआईजी ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या एक आतंकी वारदात है। हालांकि इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि वारदात के घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी से साफ-साफ संदिग्ध आरोपी दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी अन्य तीन संदिग्धों की तलाश जारी है।

सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं संदिग्ध

आपको बता दें कि गुरुवार की देर रात आतंकियों ने राइजिंग कश्मीर के संपाद शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि सीसीटीवी कैमरे में सिंदिग्ध शुजात बुखारी की बॉडी के पास खड़ा दिखाई दे रहा है और वहां पर तुरंत मौके देखते ही पिस्टल उठाकर भाग जाता है। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि शुरू में चौथा संदिग्ध पहले मदद करने का नाटक कर रहा है और जैसे ही वहां पर भीड़ बढ़ जाती है तो वह मौका देखते ही पिस्टल उठाकर भागने की कोशिश करता है। पुलिस ने बताया है कि आतंकी शुजात बुखारी को मारने में कोई कस नहीं छोड़ना चाहते थे और इसलिए उनपर ताबड़तोड़ 15 गोलियां चला दी। लेकिन अब घटना के 24 घंटा बीतने से पहले पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हत्या के बाद सामने आए संदिग्ध बाइक सवार हमलावरों की पहचान कर ली और बताया है कि ये तीनों लश्कर के आतंकी हैं। इनकी पहचान अबू उसामा, नवीद जट और मेहराजुद्दीन बंगारू के रूप में हुई है।

Published on: