3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद के बाद आतंकियों की खैर नहीं, सेना को दी कार्रवाई की पूरी छूट

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की,आॅपरेशन आॅलआउट चलाने के लिए पूरी छूट होगी।
2 min read
Google source verification
army

ईद के बाद आतंकियों की खैर नहीं, सेना को दी कार्रवाई की पूरी छूट

नई दिल्ली। रमजान और ईद तक सेना के हाथ बंधे थे। सेना ने इस दौरान सीमा पर सिर्फ अपना बचाव किया, कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की।मगर अब गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि रमजान के बाद सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेना को कहा गया है कि उन्हें अपने आॅपरेशन आॅलआउट को चलाने के लिए पूरी छूट होगी। सरकार ने संकेत दिए हैं कि आतंकियों के खिलाफ पहले जैसी कार्रवाई दोबारा शुरू हो सकती है।

सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बलों के प्रमुखों के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, गृह सचिव, आइबी निदेशक और कश्मीर विभाग से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

'कश्मीर की आवाज' थे शुजात बुखारी, पहले भी मिली थीं धमकियां

सेना के हाथ बांधने के मूड में नहीं

सूत्रों के अनुसार, सरकार अब सेना के हाथ बांधने के मूड में नहीं है। ऑपरेशन रोके जाने से हिंसक झड़पों और पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी जरूर आई। लेकिन आतंकी हमले कम होने के बजाय ज्यादा बढ़ गए। ऐसे में सरकार अब कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती है। बैठक में राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि अमरनाथ यात्रा को भी हर हालत में पूरी तरह से चाकचौबंद बनाना है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहैया कराने की मांग को स्वीकार लेना चाहिए। एनएसए और आइबी के निदेशक भी इससे सहमत थे। बैठक के दौरान राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा बलों की तैनाती, आपात स्थिति के लिए बंकरों के निर्माण और घनी आबादी वाले इलाके से दूर खुले में नए यात्रा रूट खोलने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से विचार किया गया।