विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

शोपियां में तीन आतंकी ढेर इलाके में जारी है सेना का सर्च ऑपरेशन हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी मारा गया  
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2019, 2:43 PM IST
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (फाइल फोटो)
फाइल फोटो

नई दिल्ली। बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आ रही है। शोपियां (Shopian ) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पहले एक आतंकी के मारे जाने के बाद अब दो और को ढेर किए जाने की खबर है। वहीं, इलाके में जवानों का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

शोपियां में मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को इमाम साहिब इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन का था। इस घटना के बाद से इलाके में एक बार फिर तनाव का माहौल है। एक अधिकारी के अनुसार, जवानों को सूचना मिली की कुछ आतंकी इमाम साहिब इलाके में छिपे हुए हैं। । खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में दबिश दी। चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने गोल‍ीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायर‍िंग की। जिसमें तीन आतंकी मारे गए। वहीं, पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Updated on:
3 May 2019, 2:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ