15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सुरक्षाबलों पर गोलीबारी, एक जवान की मौत, दो घायल

केन्द्रीय सुरक्षाबलों पर हमला पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार दो इंसास राइफल से करीब 13 राउंड फायरिंग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 2 May 2019, 4:05 PM IST

firing

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सुरक्षाबलों पर गोलीबारी, एक जवान की मौत, दो घायल

नई दिल्ली। बड़ी खबर पश्चिम बंगाल (West Bengal) से आ रही है। चुनाव के लिए हावड़ा में तैनात केन्द्रीय सुरक्षाबलों पर अचानक एक व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई है, जबकि दो जवान घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़ें- महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सली हमले में 16 जवान शहीद, राजनाथ ने कहा- गृह मंत्रालय हर मदद के लिए तैयार

गोलीबारी में एक जवान की मौत

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को लेकर हावड़ा के ज्योतिर्मय गर्ल्स स्कूल में जवानों के ठहरने के लिए कैंप बनाया गया है। लेकिन, गुरुवार दोपहर लक्ष्मीकांत बर्मन नामक व्यक्ति ने अचानक कैंप के अंदर फायरिंग शुरू कर दी। एक स्थानीय पुलिस का कहना है कि बर्मन ने दो इंसास राइफल से करीब 13 राउंड फायर किए। इस हमले में असम राइफल्स के एएसआई भोलानाथ दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जवान रंतुमोनी और अनिल राजबंग्शी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पढ़ें- गढ़चिरौली हमला: नक्सलियों ने पुलिस को अपने जाल में फंसाकर हमले को दिया अंजाम

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि इस हमले के बाद आरोपी लक्ष्मीकांत बर्मन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह बाहरी था या फिर जवानों में से था। साथ ही अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसने गोलीबारी क्यों की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में तनावा का माहौल बन गया है।