विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आतंकी, सर्च ऑपरेशन है जारी

Highlight - अभी और आतंकियों के छिपे होने की है जानकारी - ये एनकाउंटर शोपियां के दाहिरा कीगाम इलाके में चल रहा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2020, 11:03 AM IST
encounter.jpg

श्रीनगर। एक तरफ तो पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस ( Coronavirus ) महामारी से एक मुश्किल जंग लड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान बॉर्डर पर जंग के हालात पैदा करने में लगा हुआ है। सीमापार से पाकिस्तानी फौज सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय फौज को उकसा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कश्मीर घाटी में आतंकी फिर से एक्टिव हो गए हैं।

अभी भी आतंकियों के छिपे होने की जानकारी

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में अभी तक दो आतंकी मारे जा चुके है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और 2-3 आतंकियों के अभी भी छिपे होनी की सूचना है। ये एनकाउंटर शोपियां के दाइरो कीगाम इलाके में हो रहा है।

बीती रात मिली थी आतंकियों के छिपे होने की जानकारी

आपको बता दें कि बीती रात इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सीआरपीएफ, 44 राष्ट्रीय राइफल और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने जब खुद को घिरा हुआ देखा तो फायरिंग शुरू कर दी और इस तरह ये मुठभेड़ शुरू हुई।

भारतीय सेना ने एलओसी पर की थी जबरदस्त कार्रवाई

इससे पहले 13 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला हुआ था। आतंकवादियों ने मंगलपोरा नाके के पास सीआरपीएफ और पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. ये आतंकी हमला नाका पार्टी पर किया गया था। वहीं इससे पहले भारतीय फौज ने एलओसी पर बने आतंकी ठिकानों को बोफोर्स तोप से ध्वस्त कर दिया था।

Updated on:
17 Apr 2020, 11:03 AM IST
Published on: