विविध भारत

कोरोना का नया स्ट्रेन जांचने के लिए देश में केवल एक लैब

Highlights. - ब्रिटेन का सुपर स्पे्रडर वायरस, पुणे प्रयोगशाला में भेजे गए हैं सभी सैंपल - ब्रिटेन से लौटने वालों में केरल में 8 ,कर्नाटक में 14, राजस्थान में 4, मध्यप्रदेश में 2 और छत्तीसगढ़ में 4 व ओडिशा में 1 मरीज पॉजिटिव पाया है  

less than 1 minute read
Dec 27, 2020
Corona

नई दिल्ली।

ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से बचाव को लेकर देश में बहस हो रही है। ब्रिटेन से लौटने वालों में केरल में 8 ,कर्नाटक में 14, राजस्थान में 4, मध्यप्रदेश में 2 और छत्तीसगढ़ में 4 व ओडिशा में 1 मरीज पॉजिटिव पाया है। लेकिन बड़ा सवाल यह भी खड़ा हुआ है कि इस नए स्ट्रेन को जांचने का जि मे देश की सिर्फ एकमात्र लैब के भरोसे है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में आनुवांशिक अनुक्रमण (जेनेटिक सिक्वेंसिंग) से नए स्ट्रेन का पता चल पाएगा। सभी सैंपल वहीं भेजे गए हैं। देश में 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से करीब छह हजार लोग आए हैं।

दक्षिण अफ्रीका में दो नए वैरिएंट

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के दो नए वैरिएंट पाए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि उसके यहां पाया गया वैरिएंट ब्रिटेन में पाए गए वैरिएंट से अलग है।

हर राज्य के 5 प्रतिशत मरीजों में खोजेंगे नया स्ट्रेन

ब्रिटेन में पाए नए स्ट्रेन की गंभीरता को देख केंद्र सरकार ने देश के उन इलाकों में भी इसकी तलाश शुरू कर दी है, जहां इस देश से कोई नहीं लौटा है। अब हर राज्य में पांच फीसदी कोरोना मरीजों के नमूनों की अनिवार्य रूप से पूरी जिनोम सिक्वेंसिंग होगी। जहां भी इस स्ट्रेन का मरीज मिलेगा वहां सख्त कंटेनमेंट योजना लागू होगी।

Published on:
27 Dec 2020 12:29 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत