विविध भारत

Jammu Kashmir: हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, कई मकान क्षतिग्रस्त

Jammu Kashmir पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी कई मकान हुए क्षतिग्रस्त, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
less than 1 minute read
Feature image

नई दिल्ली। आतंक का दोस्त बन चुका पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ( Pakistan )अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन भारतीय सीमा पर आतंक और दहशत फैलाने के लिए कोई ना कोई कोशिश जरूर करता है। सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकतों का नमूना पेश किया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir )में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी की गई है। खास बात यह है कि इस गोलीबारी में इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि भारतीय सेना की ओर से भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया गया है।

आपको बता दें कि हाल में पाकिस्तान ने भारती सीमा में आतंकियों को मदद पहुंचाने और जासूसी के मकसद से अपनी क्वारडकॉप्टर भेजा था। हालांकि भारतीय सेना के जवानों ने इस क्वाडकॉप्टर को मार गिराया था, लेकिन इस हरकत से पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया था कि वो आतंक को किस तरह पनाह देने के साथ बढ़ाने में रुचि दिखा रहा है।

Published on:
26 Oct 2020 09:07 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद