विविध भारत

एलओसी पर आसमान में दिखाई दी पाकिस्तानी ड्रोन, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

  नियंत्रण रेखा पर दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध चीज। घटना के बाद से एलओसी पर सुरक्षा बल सतर्क।

less than 1 minute read
नियंत्रण रेखा पर दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध चीज।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से लगे नियंत्रण रेखा पर तनाव के बीच पाकिस्तानी ड्रोन आसमान में शनिवार को दिखाई दी। ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सुरक्षा बल के सतर्क होते ही ड्रोन वापस पाक सीमा क्षेत्र में चली गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आसमान में उड़ने वाली चीज ड्रोन थी या कुछ और। जानकारी के मुताबिक पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एलओसी पर ड्रोन जैसी चीज दिखाई दी।

एलओसी पर सेना सतर्क

बता दें कि नगरोटा आतंकी हमले के 3 दिन बाद पुंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसी थी। पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन पर मेंढर और मनकोट सेक्टर में शनिवार देर शाम सवा पांच बजे सेना की नजर पड़ी। काफी देर तक नजर आने के बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में वापस चली गई। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को जब इस बात पर शक हुआ तो सेना ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को कहीं कोई हथियार या संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। सेना का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

Updated on:
22 Nov 2020 01:38 pm
Published on:
22 Nov 2020 01:32 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?