विविध भारत

लश्‍कर के आतंकी ने एनआईए के सामने किया बड़ा खुलासा, बताई पाकिस्‍तान की साजिश

लश्कर ए तैयबा के गिरफ्तार आतंकी सुरक्षा बलों पर पैमाने पर हमले कर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भारत में घुसा था।
2 min read
May 08, 2018
terrorist

नई दिल्ली। लश्कर ए तैयबा के गिरफ्तार आतंकी जबीउल्लाह के बयान से एक बार फिर यह साबित हुआ कि पाकिस्‍तान लश्‍कर ए तैयबा के जरिए भारत में आतंक फैलाना चाहता है। इस बात का खुलासा गिरफ्तार आतंकी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के सामने की है। उसने एनआईए के अधिकारियों को पूछताछ के दौरान बताया कि वो और उनके साथी भारतीय सुरक्षा बलों पर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के मकसद से भारतीय सीमा में घुस आए थे। ताकि भारत सरकार को आतंकी संगठनों के ताकत का अहसास कराया जा सके। पूछताछ के बाद एनआईए ने इस बात का खुलासा किया है।

सीमा मे अंदर घुस आए थे 6 आतंकी
20 वर्षीय लश्‍कर आतंकी जबीउल्लाह के मुताबिक हथियारों से लैस होकर अपने पांच और साथियों के साथ वो भारत में घुसने का प्रयास कर रहा था। कुपवाड़ा बॉर्डर की तरफ से उन्‍हें भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ करने में सफलता भी मिली। लेकिन सुरक्षा बलों पर हमले को अंजाम देने से पहले 20 मार्च को कुपवाड़ा जिले के जुग्गीयाल गांव में उनकी मुठभेड़ सुरक्षा बलों से हो गई। इसमें उसके पांचों साथी मारे गए, लेकिन वह भाग निकला था। इस मुठभेड़ में तीन सैन्यकर्मी और दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

6 अप्रैल को जबीउल्‍लास हुआ था गिरफ्तार
पाकिस्तान में मुल्तान के मेहमूद कोट निवासी जबीउल्लाह ने एनआईए को बताया कि भारतीय सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उसके पांच आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में लाहौर निवासी दारदा (22), मुल्तान निवासी शूरम (26), गुजरावालां निवासी फैदुल्लाह (20), सिंध निवासी उमर (19) और पेशावर निवासी कारी (19) थे। मुठभेड़ में मारे गए इन आतंकियों की पहचान उस समय नहीं हो पाई थी। 20 मार्च को ही इस मामले की एफआइआर दर्ज की गई थी। छह अप्रैल को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भाग निकले जबीउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 17 अप्रैल को एनआइए ने यह मामला अपने हाथों में ले लिया था। जबीउल्लाह को पांच मई को जम्मू स्थित एनआइए की विशेष अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे 10 दिन की एनआइए हिरासत में भेज दिया था। इस बात एनआईए से बातचीत में उसने पाक समर्थित आतंकी संगठनों की मंशा का खुलासा गया था।

Published on:
08 May 2018 11:12 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video