विविध भारत

Suicide का अड्डा बनता जा रहा Delhi का AIIMS! अब बाथरूम में एक मरीज ने फांसी लगाकर दी जान

Delhi: AIIMS में एक और मरीज ने की खुदकुशी बाथरूम में फांसी लगाकर सतना के मरीज ने दी जान एक महीने में AIIMS में सुसाइड की तीसरी घटना
2 min read
Jul 16, 2020
aiims.jpg
AIIMS में एक और मरीज ने की खुदकुशी।

नई दिल्ली। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) की चपेट में है। इस महामारी के खिलाफ हर बड़े-बड़े हॉस्पिटल ( Hospital ) में जंग में जारी है। वहीं, दिल्ली ( Delhi ) स्थित AIIMS में खुदकुशी ( Suicide ) का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के इस बड़े हॉस्पिटल में एक और मरीज ने खुदकुशी ( Patient Committed Suicide ) कर ली है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। फिलहाल, पुलिस ( Delhi Police ) पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पिछले एक महीने में AIIMS में सुसाइड का यह तीसरा मामला है।

मरीज ने लगा ली फांसी

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के सतना ( Satna ) का रहने वाला 35 साल का राजमणि ( Rajmani ) दिल्ली स्थित AIIMS में अपना इलाज करवा रहा था। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले उसके आंत का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद से वह AIIMS में ही भर्ती था। लेकिन, गुरुवार सुबह राजमणि ने बाथरूम ( Washroom ) में जाकर फांसी लगा ली। इस घटना के बाद एक बार AIIMS में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम AIIMS पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ( Postmartam ) के लिए भेज दिया। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई सुसाइड नोट ( Suicide Note ) बरामद नहीं हुआ है।

लगातार AIIMS में हो रहे सुसाइड

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर ( DCP Atul Thakur ) ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है जब AIIMS में इस तरह की घटना घटी है। इससे पहले एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर अनुराग ( Anurag ) हॉस्पटल के दसवीं मंजिल से छलाग लगा ली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले एक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positve ) पत्रकार ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, अपनी मां का इलाज कराने आई एक लड़की ने भी AIIMS में खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि काफी तलाश के बाद लड़की की लाश मिली थी। आलम ये है कि AIIMS में सुसाइड की घटना लगातार बढ़ती जा रही है।

Published on:
16 Jul 2020 04:18 pm