विविध भारत

फिल्म पद्मावती की विदेश में रिलीजिंग रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

ब्रिटेन में फिल्म 1 दिसंबर को होनी है रिलीज, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी 28 नवंबर को...
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2017, 6:12 PM IST
padmavati
padmavati

नई दिल्ली | संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर उठा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। इसी बीच ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (बीबीएफसी) ने पद्मावती को पास करते हुए यूके में इसे दिखाने की अनुमति दे दी है। वहां फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

जबकि एडवोकेट एमएल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट मे एक याचिका दायर करके निर्माताओं पर अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इससे नया पेंच फंस गया है कि पद्मावती विदेश में रिलीज होगी या नहीं। याचिका में उन्होंने विदेश में पद्मावती की रिलीज को रोकने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट इस पर 28 नवंबर को सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर तथा डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिका में कहा गया है कि यिद अगर फिल्म को विदेश में रिलीज होने की अनुमति दी गई है, तो सामाजिक सद्भाव गहरा आघात पहुंचेगा।
बता दें कि फिल्म 'पद्मावती' पर देश भर में उठ रहे विरोध को देखते हुए इसकी रिलीज को भारत में फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। भारत में ये कब रिलीज हो पाएगा, इसका ऐलान अभी नहीं कयिा गया है। भारत में फिल्म निर्माताओं को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र भी नहीं मिला है। लेकिन ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने फिल्म को मंजूरी दे दी है। विवादों में घिरी यह फिल्म ब्रिटेन में एक दिसंबर को रिलीज होगी। बीबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसे बिना किसी कट के रिलीज किया जाना है। फिल्म को इसे पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वितरित किया जा रहा है। बीबीएफसी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है।

फिल्म की कहानी रानी पद्मावती पर आधारित है। इसमें में रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में नजर आएंगी। जबकि शाहद कपूर महाराज रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

Published on: