विविध भारत

पेट्रोलियम मंत्री का बयान, अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के कारण तेल के दाम बढ़े

Highlights धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, देशों में आंतरिक संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। देश में पांच हजार संकुचित बायोगैस प्लांट्स के निर्माण के मिशन पर हैं।
less than 1 minute read
dharmendra pradhan
धर्मेंद्र प्रधान।

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि, हम देश में पांच हजार संकुचित बायोगैस प्लांट्स के निर्माण के मिशन पर हैं। प्रधान का कहना है कि मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में इन प्लांट्स के उपयोग की काफी संभावना है। यहां पर किसान कृषि अपशिष्ट के जरिए ईंधन का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पेट्रोलियम की बढ़ती कीमत के कारण बताए।

वैकल्पिक साधन खोजे जा रहे हैं

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि, हाल ही में हुए अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों और कुछ अन्य देशों में आंतरिक संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसलिए दुनिया में और यहां भी कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम के कम इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसके लिए वैकल्पिक साधन खोजे जा रहे हैं।

Updated on:
06 Dec 2020 06:41 pm
Published on:
06 Dec 2020 05:20 pm