विविध भारत

Coronavirus पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, आज से पूरे देश में 21 दिन का टोटल लॉकडाउन

देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है। अगले 21 दिनों के लिए पूरे देश के हर कोने में रहेगा लॉकडाउन, आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है।
less than 1 minute read
pm_modi_address_to_nation_24_march_hd.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस संबोधन के साथ ही देश में मंगलवार रात से तीन सप्ताह यानी 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी। पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि इस दौरान सभी लोग अपने घरों के बाहर खिंची लक्ष्मण रेखा को ना लांघें। जानिए इस दौरान पीएम मोदी ने क्या कहाः

Updated on:
25 Mar 2020 07:32 am
Published on:
24 Mar 2020 08:29 pm