विविध भारत

PM Modi Birthday Live: पीएम मोदी ने गरुडेश्वर दत्त मंदिर में की पूजा

आज पीएम मोदी का 69वां जन्मदिन है सरदार सरोवर बांध पर पीएम मोदी ने की नर्मदा आरती देशभर में मनाया जा रहा मोदी का जन्मदिन सरदार सरोवर बांध पर पीएम मोदी ने की नर्मदा नदी की पूजा

2 min read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गए हैं। देशभर में उनके समर्थक और चहेते उनका जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य गुजरात में हैं। यहां वो नमामि देवी नर्मदे महोत्सव में हिस्सा लिया। उसके बाद दोपहर में वह अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लेंगे। दरअसल पीएम मोदी पहले ही मां से मिलने जाने वाले थे । लेकिन कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का कार्यक्रम इस प्रकार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में गुरुदेश्वर दत्त मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

-पूजा के बाद पीएम मोदी ने वहां के कार्यों का निरीक्षण भी किया

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध पर नर्मदा पूजा की

- 101 पंडितों ने किया मंत्रोच्चार

-पीएम मोदी ने नर्मदा की आरती की

- अहमदाबाद में मां हीराबेन से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर डैम पर पूजा करने से पहले केवड़िया में कैक्टस गार्डन का परीक्षण किया और जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। वहीं पीएम मोदी ने बटरफ्लाई पार्क की सैर की और वहां तितिलियां उड़ाई। पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध का जायजा भी लिया और डैम के किनारे खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई।

पीएम मोदी 17 सितंबर के दिन ही 1950 को गुजरात के एक छोटे से गांव बड़नगर में पैदा हुए थे। स्वतंत्र भारत में पैदा हुए नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के चर्चित नेताओं में से एक हैं। दुनियाभर में लाखों लोग उनको चाहने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर क्या करते हैं और कैसे मनाते हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी

-ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामाना करता हूं

-आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निमाण में भागीदारी बनना सौभाग्य की बात

-आपके नेतृत्व में उभरते भारत ने विश्व में पहचान बनाई

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। सोनिया ने पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह से पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में पीएम मोदी के एक चाहने वाले ने मंदिर में 1.25 KG का सोने का मुकुट चढ़ाया है। अरविंद सिंह नाम के शख्स ने मुकुट चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने संकल्प लिया था कि मोदी जी जब दोबारा पीएम बनेंगे तो मुकुट चढ़ाएंगे।

Updated on:
17 Sept 2019 12:59 pm
Published on:
17 Sept 2019 08:53 am
Also Read
View All
Bulldozer action: Video: वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी