विविध भारत

Navy Day पर पीएम मोदी ने दी नौसैनिकों को बधाई, साहसिक यात्रा की तारीफ की

भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़ी है नौसेना दिवस की कहानी। 1971 में नौसेना ने पाक के खिलाफ शुरू किया था ऑपरेशन ट्राइडेंट।

less than 1 minute read
pm modi
भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़ी है नौसेना दिवस की कहानी।

नई दिल्ली। आज नौसेना दिवस है। हर साल 4 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देश के सभी नौसैनिकों और उनके परिजनों को इस दिवस की बधाई दी है। उन्होंने नौसैनिकों के बेहतर कल की शुभकामना की है। पीएम मोदी ने कहा है कि भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। नौसेना की साहसिक यात्रा सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद दिलाती है।

भारत-पाक युद्ध से जुड़ी है इसकी कहानी

बता दें कि नौसेना दिवस की कहानी 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध से जुड़ी है। 1971 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था। उसी की याद में आज के दिन नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना की नींव 1612 में पड़ी थी। 1686 में जब अंग्रेजों ने बंबई से व्यापार करना शुरू किया तो सेना को बंबई मरीन नाम दिया गया। 1892 में इसका नाम रॉयल इंडियन मरीन रखा गया। 26 जनवरी, 1950 को भारत का लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के बाद इसका नाम बदलकर भारतीय नौसेना हो गया ।

Updated on:
04 Dec 2020 09:23 am
Published on:
04 Dec 2020 09:16 am