विविध भारत

PM Modi ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, बताया- एकता और अखंडता का अग्रदूत

PM Modi के गुजरात दौरे का शनिवार को दूसरा दिन लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर दी श्रद्धांजलि सरदार वल्लभभाई पटेल को बताया एकता और अखंडता का अग्रदूत
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2020, 9:04 AM IST
PM  Modi
पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) के दो दिवसीय गुजरात दौरे ( Gujarat Visit ) का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने शनिवार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी ने सरदार पटेल के एकता और अखंडता का अग्रदूत भी बताया। आपको बता दें कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती है।

इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हिस्सा लिया। इसी दौरान वे सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को संबोधित भी करेंगे।

दरअसल शनिवार को लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी देशवासियों को सी-प्लेन की सौगात भी देंगे। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट भी बताया जाता है।

ये सेवा रोजाना पर्यटकों के लिए अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया से अहमदाबाद के बीच उपलब्ध होगी। पीएम मोदी आज खुद सी-प्लेन के जरिये केवड़िया से अहमदाबाद तक का सफर करेंगे।

पीएम मोदी आज सुबह करीब 11 बजे सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11:45 बजे वे वाटर एरोड्रम का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान पीएम मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सीप्लेन सेवा का भी उद्घाटन करेंगे।

पहले दिन किया आरोग्य वन का उद्घाटन

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात दौरे के पहले दिन आरोग्य वन का उद्घाटन किया। ये आरोग्य वन करीब 17 एकड़ में फैला है। यहां पर अलग-अलग औषधियों को लगाया गया है।

Updated on:
31 Oct 2020, 9:04 AM IST
Published on: