'सौभाग्य'लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने कहा,अब किसी में अंधेरा नहीं होगा। गरीबों के घर-घर जाकर सरकार मुफ्त में बिजली कनेक्शन देगी।
नई दिल्ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर पीएम मोदी ने हर घर तक बिजली पहुंचाने वाली सौभाग्य बिजली योजना की शुरुआत की है। 16 हजार करोड़ की इस योजना का सकमद देश के हर घर में उजाला लाना है। इसके साथ ही पीएम ने ऊर्जा भवन का भी लोकार्पण किया।
गरीब के घर जाकर बिजली देगी सरकार
पीएम ने कहा कि किसी भी गरीब से बिजली कनेक्शन के लिए पैसा नहीं लिया जाएगा। सरकार हर गरीब के घर जाकर बिजली कनेक्शन देगी। 1000 दिनों में 18 हजार गांव तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य था।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा हमने देश के गरीबों के लिए कई योजनाएं लॉन्च की हैं। बगैर पैन कार्ड के करीब 9 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवा दिए। जिससे पूरी दुनिया हैरान है। सिर्फ एक रुपए प्रीमियम पर गरीबों को जीवन बीमा का लाभ दिया है।
4 करोड़ घरों में बिजली नहीं
उन्होंने कहा कि हमने दीनदयाल जी की जन्मशति वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रुप में मनाने का फैसला किया है। योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में करीब चार करोड़ ऐसे घर हैं, जहां बिलजी कनेक्शन नहीं है। कल्पना करके देखिए कि आपकी जिंदगी के अगर बिजली चली जाए तो जिंदगी कैसी होगी।
- गरीब का कल्याण हमारी सरकार की पहचान के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा।
- जन-धन से स्वच्छ भारत अभियान तक, उज्जवला से मुद्रा तक, उजाला से उड़ान तक आपको सिर्फ गरीबों का कल्याण ही दिखेगा।
- गरीब का सपना, मेरी सरकार का सपना है। इसी कड़ी में करोड़ों गरीब परिवारों और महिलाओं से जुडी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की जा रही है ।
- आज तक देश के चार करोड़ घरों में बल्ब तो दूर, बिजली तक नहीं पहुंच पाई है। जब इन घरों में बिजली का कनेक्शन पहुंचेगा तभी उनका भाग्य चमकेगा।
- गरीब का सपना, मेरी सरकार का सपना है। इसी कड़ी में करोड़ों गरीब परिवारों और महिलाओं से जुडी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की जा रही है।
- न्यू इंडिया में हर गांव तक ही बिजली नहीं पहुंचेगी, बल्कि न्यू इंडिया के हर घर में बिजली का कनेक्शन भी होगा।
- बिजली के क्षेत्र में सुलभ, सस्ती, स्वच्छ, सुनियोजित, सुनिश्चित एवं सुरक्षित बिजली उपलब्ध कराने के 6 मूलभूत सिद्धांतों पर काम कर रहे हैं।
- पिछले तीन वर्ष में सरकार के प्रयासों से पहली बार Installed Power Capacity में 60 हजार मेगावाट की वृद्धि हुई है, जो लक्ष्य से 12% अधिक है।
अब सिर्फ 40 रुपए में मिल रही एलईडी
मोदी ने आगे कहा कि नासा ने 2012 और 2016 की तस्वीरें जारी की हैं। जो पावर सेक्टर में आई मजबूती को दर्शाता है। फरवरी 2014 में एलईडी 310 रुपए का था जबकि सितंबर 2017 में सिर्फ 40 रुपए में मिल रहा है। उज्जवल योजना के तहत देश में 26 करोड़ से ज्यादा एलईडी बल्ब बांटे गए हैं।