विविध भारत

PM मोदी के खत से पाकिस्तान में बहार! MEA ने कहा- तथ्यों से हुई छेड़छाड़

PM Modi letter to Imran Khan पर पाक मीडिया ने किया फर्जीवाड़ा भारत ने PAK को नहीं दिया किसी तरह की बातचीत का प्रस्ताव: MEA
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2019, 7:30 AM IST
Modi letter to Imran Khan
PM मोदी के खत से पाकिस्तान में बहार! MEA ने कहा- तथ्यों से हुई छेड़छाड़

नई दिल्ली। भारत से बात करने के मौके तलाश रहे पाकिस्तान ने एकबार फिर झूठ का सहारा लिया है। पाक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस चिट्ठी को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है, जो उन्होंने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ( Imran Khan ) के नाम लिखा था। ( PM Modi Letter to Imran Khan ) पाक मीडिया ने फर्जी दावा किया है कि भारत ने पाक को बातचीत का प्रस्ताव दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि ये खत सिर्फ प्रोटोकॉल के तहत भेजा गया था।

हम अभी भी आतंक के खिलाफ: भारत

पाक मीडिया में दावा किया जा रहा है कि भारत, पाक से बात करने के लिए तैयार है। इस सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि आतंक के खिलाफ हम अभी भी अपने स्टैंड पर कायम हैं। दुनिया के कई देशों के प्रमुखों ने भारत में नई सरकार बनने पर बधाई संदेश भेजे थे। प्रोटोकॉल के तहत भारत की ओर से उन्हीं के जवाब भेजे गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस महीने की शुरुआत में मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई संदेश भेजा था, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री ने यह संदेश उन्हें भेजा।

पीएम मोदी की चिट्ठी में क्या था?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पीएम मोदी ने खत में कहा है कि भारत उनके देश के साथ सामान्य और सहयोगी संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए 'विश्वास का माहौल, आतंक, हिंसा व शत्रुता से मुक्त माहौल' बनाने की जरूरत है। प्रवक्ता ने कहा कि पीएम ने अपने संदेश कहा कि भारत, पाकिस्तान समेत अपने पड़ोसी देशों के साथ सामान्य और सहयोगी संबंध चाहता है।

पाक मीडिया ने तथ्यों से की छेड़छाड़

रवीश कुमार ने कहा कि हमने इस मामले में पाकिस्तान मीडिया में तथ्यों को बिगाड़ने की मानसिकता देख ली है। लेकिन यहां बताना जरुरी है कि जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल आंतक के लिए करता रहेगा, दोनों देशों के रिश्ते नहीं सुधर पाएंगे। अतीत में भी हमने पाकिस्तान की चालबाजी देखी है।

Updated on:
21 Jun 2019, 7:30 AM IST
Published on: