विविध भारत

पीएम मोदी ने डॉक्टरों के साथ की मीटिंग, कोरोना से निपटने की रणनीति पर किया विचार

पीएम मोदी ने मीटिंग में डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना के उपचार और रोकथाम को लेकर अफवाहों के विरुद्ध लोगों को जागरुक करें ताकि लोगों में दहशत न फैलें।

less than 1 minute read
Apr 19, 2021
PM Modi video conference with CMs on Coronavirus cases in India

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के डॉक्टर्स के साथ आज एक मीटिंग की। मीटिंग के दौरान उन्होंने डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ तथा पैरा-मेडिकल स्टाफ की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम पिछले वर्ष हमारे मेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत और बेहतर रणनीति के चलते कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने में सफल रहें। आज कोरोना की दूसरी लहर को भी हमारे डॉक्टर्स और अन्य कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ रोकने का प्रयास कर लाखों नागरिकों का जीवन बचा रहे हैं।

उन्होंने मीटिंग में डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना के उपचार और रोकथाम को लेकर अफवाहों के विरुद्ध लोगों को बताएं ताकि लोगों में दहशत न फैलें। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों की काउंसलिंग पर भी जोर दिया। मोदी ने कहा कि अन्य बीमारियों के इलाज के लिए हमें टेली-मेडिसिन का प्रयोग करना चाहिए। पीएम ने कहा कि इस बार कोरोना टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में भी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि वे ऐसे स्थानों पर काम करने वाले मेडिकल स्टाफ से अपने अनुभव शेयर करें और उन्हें प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन करना सिखाएं।

मीटिंग में पीएम मोदी के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव, केन्द्रीय औषधि सचिव सहित अन्य कई मंत्रालयों तथा विभागों के अधिकारी एवं आईसीएमआर के महानिदेशक भी मौजूद थे।

Published on:
19 Apr 2021 08:27 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?