विविध भारत

पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की अगली किस्त, कॉंन्ट्रैक्ट फार्मिंग को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम ने किसान निधि की आगामी किस्त जारी की। किसानों को दिया क्रेडिट कार्ड बनवाने का सुझाव।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2020, 12:49 PM IST
pm modi
पीएम ने किसान निधि की आगामी किस्त जारी की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी की। पीएम के इस पहले के साथ ही देश के 9 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर करने का रास्ता साफ हो गया। इस समय पीएम मोदी देशभर के किसानों से संवाद कर रहे हैं।

सिर्फ अदरक ले जाती है कंपनी

पीएम ने सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के गगन पेरिंग से संवाद किया। गगन ने पीएम को बताया कि उन्होंने अपने पैसों का इस्तेमाल ऑर्गेनिक फार्मिंग में किया और मजदूरों को पैसा दिया। पीएम मोदी ने गगन से पूछा कि क्या कंपनी सिर्फ आपकी अदरक ले जाती है या जमीन ही ले जाते हैं। गगन ने बताया कि जमीन तो आज भी हमारी ही है।

ओडिशा के एक किसान से पीएम मोदी ने इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे पूछे। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी की सरकार ने किसानों को सस्ते में कर्ज देने की शुरुआत की थी। हम उसे आगे बढ़ा रहे हैं।

हरियाणा के किसान हरि सिंह ने पीएम मोदी को बताया कि पहले वो धान की खेती करते थे। अब बागवानी करते हैं। महाराष्ट्र के किसान गणेश से पीएम मोदी ने खेती और पशुपालन के अनुभवों के बारे में पूछा।

एमएसपी समाप्त नहीं होगा

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की राजधानी महरौली में लोगों को संबोधित करते हुए किसानों को भ्रमित करने के लिए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष कृषि कानून के मुद्दे पर किसानों को भ्रमित करने का काम किया है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि एमएसपी प्रणाली जारी है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसे समाप्त करने का सवाल ही नहीं उठता है।

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी एक बटन के एक क्लिक से आज 9 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त के रूप में 18ए000 करोड़ रुपये जारी करेंगे। वह किसानों के सच्चे शुभचिंतक हैंरू केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के महरौली में हैं

Updated on:
25 Dec 2020, 12:49 PM IST
Published on: