विविध भारत

किसान आंदोलन: पीएम मोदी ने कहा, विरोध करने वाले किसानों को गुमराह करने में लगे हैं

Highlights पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना- किसान के कंधों पर कुछ लोग बंदूक रख कर चला रहे हैं। कहा, कृषि सुधार को लेकर काफी दिनों से मांग हो रही थी।
less than 1 minute read
PM Narendra Modi
पीएम मोदी।

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ में किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। पीएम के अनुसार दिल्ली के पास किसानों को डराया जा रहा है उन्हें भ्रमित करने की कोशिश हो रही है। जमीन पर कब्जे का भ्रम फैलाया जा रहा है। कुछ लोग किसानों के कंधों पर बंदूक रख कर चले रहे हैं।

पीएम मोदी के अनुसार विरोध करने वाले किसानों को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का हित ही मेरा एजेंडा है। आज यही भ्रमित करने वाले कल कानून के समर्थन में थे। गौरतलब है कि पीएम मोदी कच्छ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भरोसा है कि विपक्ष की साजिश को पराजित करेंगे। किसानों के लिए सरकार की नीयत साफ है। कृषि सुधार को लेकर काफी दिनों से मांग हो रही थी। देश के हर कोने के किसानों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। हमारे लिए किसान सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीएम ने कहा- देश में अनाज और दाल पैदा करने वाले छोटे किसानों को फसल बेचने की आजादी क्यों नहीं मिलनी चाहिए। कृषि सुधारों की मांग वर्षों से हो रही थी। अनेक किसान संगठन भी पहले से इसकी मांग कर रहे थे कि अनाज को कहीं भी बेचने की आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जो विपक्ष किसानों को भ्रमित कर रहा है, वह भी कभी इसके पक्ष में था।

Updated on:
15 Dec 2020 04:57 pm
Published on:
15 Dec 2020 04:52 pm