विविध भारत

Nagrota Encounter पर बोले PM मोदी, बहादुर जवानों ने विफल की नापाक साजिश

कश्मीर घाटी में घुसपैठ कर तबाही मचाने की साजिश नाकाम पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया सुरक्षाबलों का हौंसला, तारीफ की
2 min read
fsa.png

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में घुसपैठ कर बड़ी तबाही की साजिश को अंजाम देने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ( Jaish-e-Mohammed ) के चार आतंकियों के मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने सुरक्षाबलों की तारीफ की है। कहा है कि बहादुर जवानों की सतर्कता से नापाक साजिश विफल हो गई। सुरक्षा बलों ने गुरुवार की सुबह नगरोटा ( Nagrota Encounter ) में ट्रक में सवार चार आतंकियों को मार गिराया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ( Pakistan ) स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकवादियों के मारे जाने और भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि बड़ी तबाही मचाने की उनकी कोशिशों को फिर से विफल कर दिया गया है।"

अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारत में घुसपैठ

आईएएनएस के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अत्यंत बहादुरी और प्रोफेशनलिज्म प्रदर्शित किया है। उनकी सतर्कता ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक अभ्यासों को निशाना बनाने की एक नापाक साजिश को हराया है। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों ने बीते बुधवार की रात सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारत में घुसपैठ की थी। वे एक ट्रक में सवार होकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहे थे। खुफिया इनपुट पर पुलिस ने नगरोटा के पास ट्रक को रोक लिया था। इस दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। सुबह हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे ट्रक को उड़ा दिया था। जिससे ट्रक में सवार चार आतंकी मारे गए। खुफिया एजेंसियों को आशंका थी कि आतंकी 26/11 की बरसी पर बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ( IED ) को डिफ्यूज

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने बिछाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ( IED ) को डिफ्यूज कर दिया। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों को कुलगाम जिले के शूरत गांव में एक संदिग्ध वस्तु दिखी। पुलिस ने कहा कि वह संदिग्ध चीज आईईडी निकली, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया, नहीं तो किसी हादसे के होने की संभावना थी। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहनों और वीआईपी रैलियों की गाड़ियों को निशाना बनाने के लिए सड़कों व राजमार्गो पर आईईडी बिछाई जाती है।

Updated on:
20 Nov 2020 06:48 pm
Published on:
20 Nov 2020 06:35 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video