विविध भारत

तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लाल किले से अपने पांचवें संबोधन में कहा कि हम मुस्लिम महिलाओं के साथ हैं।

2 min read
triple talaq

नई दिल्ली। देश में 72वें स्वतंत्रता दिवस का जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। पूरा देश जश्न-ए-आजादी के रंग में सराबोर है। लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने 5वें संबोधन में पीए मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताया वहीं कई घोषणा भी की। साथ ही साथ पीएम मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि हम मुस्लिम महिलाओं के साथ हैं।

'मुस्लिम महिलाओं को बर्बाद कर रहा है तीन तलाक'

ये भी पढ़ें

अब शबाना आजमी ने तीन तलाक को लेकर कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी ने अपने 82 मिनट के भाषण के दौरान कहा कि तीन तलाक ने मुस्लिम महिलाओं का जीवन तबाह किया है। मैं मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिलाता हूं कि मैं पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि, ‘‘मुस्लिम महिलाओं से मैं अाज लाल किले से कहना चाहता हूं कि तीन तलाक से उन्हें आजादी दिलानी है। इस संसद सत्र में भी हमने तीन तलाक बिल का मुद्दा उठाया। अभी भी कुछ लोग हैं जो इसे पारित नहीं होने देना चाहते। मैं मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिलाता हूं कि आपको न्याय दिलाने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

क्या है तीन तलाक बिल की स्थिति?

तीन तलाक संबंधी विधयेक को लोकसभा से मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि हाल ही में खत्म हुए मानसून सत्र में इस बिल को राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सका। विपक्षी दल इसे लेकर अधिक स्पष्टीकरण के लिए संसदीय समिति के समक्ष भेजने की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि मूल विधेयक को लोकसभा द्वारा पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है और यह राज्यसभा में लंबित है, जहां NDA के पास बहुमत नहीं है। इस बीच केंद्रीय कैबिनेट ने ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017’ में तीन संशोधनों को मंजूरी दे दी है। सरकार ने मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक से जुड़े प्रस्तावित कानून में आरोपी को सुनवाई से पहले जमानत देने जैसे कुछ प्रावधानों को मंजूरी दी थी।

ये भी पढ़ें

50 की उम्र में अचानक एक लड़की को लेकर आ गया घर, पत्नी से बोला अब मैं इसके साथ और फिर…
Published on:
15 Aug 2018 12:33 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?