26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 की उम्र में अचानक एक लड़की को लेकर आ गया घर, पत्नी से बोला अब मैं इसके साथ और फिर…

50 साल की उम्र में शख्स ने ऐसा कदम उठाया कि सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 13 Aug 2018, 12:28 PM IST

shadi

50 की उम्र में अचानक एक लड़की को लेकर आ गया घर, पत्नी से बोला अब मैं इसके साथ और फिर...

नई दिल्ली। पंजाब के चंडीगढ़ में एक शख्स ने 50 साल की उम्र में ऐसा कदम उठाया, जिससे सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि यमुना नगर के छछरौली का रहनेवाला शख्स अचानक एक दिन एक लड़की को साथ लेकर अपने घर पहुंच गया। पत्नी से बोला कि मैंने इससे शादी कर ली है और तुम्हें अब तलाक दे रहा हूं। इसके बाद अपनी पहली पत्नी को घर से निकाल दिया।

मामा की लड़की से कर ली शादी

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति कुछ दिन पहले अपने मामा के घर गाजियाबाद गया था। जहां उसने अपने मामा की लड़की से शादी कर ली। शादी करने के बाद उसे अपने साथ लेकर यमुना नगर पहुंच गया। घर पहुंचते ही पति ने कहा कि मैंने तुम्हें तलाक दे दिया है और अब मैंने मामा की लड़की से निकाह कर लिया है। इसलिए, तुम अब मेरा घर छोड़ कर यहां से चली जाओ। इघ घटना से आहत महिला ने अपने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी। वहीं, जब महिला के घरवाले आरोपी शख्स के यहां पहुंचे तो उसने सबके साथ मारपीट की और इतना ही नहीं अपनी पत्नी को इस तरह पिटाई कि वो बुरी तरह घायल हो गई। महिला का कहना है कि उसके चार बच्चे हैं और अब इस हाल में वो कहां जाएगी।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

आखिरकार, महिला ने थाने में जाकर इस मामले की शिकायत की है। महिला का कहना है कि मुझे इंसाफ चाहिए। मैं अपने घर को छोड़कर नहीं जाना चाहती, मुझे रहने और जीने के लिए आर्थिक सहायता भी चाहिए। फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हर पहलू की छानबीन की जा रहा है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, घर छूटने के बाद से महिला अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित है।