विविध भारत

पंडित नेहरू की पुण्‍यतिथि पर पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि सोनिया, राहुल और मनमोहन ने शांति वन पहुंचकर नेहरू को याद किया पूर्व उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने भी नेहरू के योगदान को यादगार बताया

less than 1 minute read
pm modi

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा कि आज के दिन नेहरू को हम उनके योगदान के लिए याद करते हैं। उन्‍होंने कहा कि नेहरू जी के योगदान को पूरा राष्‍ट्र हमेशा याद करता रहेगा।

सोनिया और राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्‍यतिथि पर सोमवार को यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी सोमवार को शांति वन पहुंचेे और उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि 1964 में आज ही के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन हुआ था। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था।

पीएम ने गडकरी को दी जन्‍मदिन की बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा नेता नितिन गडकरी को जन्‍मदिन पर बधाई दी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मेरे प्रिय सहकर्मी @nitin_gadkari जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। गडकरी जी ने एक अच्छे संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत किया है। वह एक प्रभावी मंत्री हैं, जिन्होंने देश के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में अहम योगदान दिया है। उन्‍होंने नितिन गडकरी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की है।

Updated on:
27 May 2019 05:30 pm
Published on:
27 May 2019 08:53 am