विविध भारत

पीएम मोदी ने वैक्सीन विकसित करने वाली टीमों से की बात, वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की

पीएम मोदी ने की वैज्ञानिकों के 3 टीमों से बात। कोरोना वैक्सीन निर्माण पर हुई विस्तार से चर्चा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 2:12 PM IST
pm modi
पीएम मोदी ने की वैज्ञानिकों के 3 टीमों से बात।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रित करने के लिए वैक्सीन विकसित करने और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी 3 टीमों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस बैठक में जिनोवा बायोफार्म फर्माश्यूटिक्लस लिमिटेड पुणे, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड हैदराबाद और Dr रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटैड हैदराबाद के वैक्सीन निर्माण से जुड़े लोग शामिल हुए। इस बात की जानकारी पीएमओ ने दी है।

2 दिन पहले पीएम ने किया था 3 शहरों का दौरा

पीएम मोदी ने इन कंपनियों में कोविड-19 से निपटने के लिए वैक्सीन समाधान के साथ आने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा कोरोना टीका विकास से जुड़ी अलग.अलग प्लेटफार्मों की क्षमता पर भी चर्चा की गई। बता दें कि पीएम मोदी ने दो दिन पहले कोरोना वैक्सीन निर्माण से जुड़ी तीन कंपनियों के पार्कों का दौरा किया था। ये कंपनियां अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद में स्थित हैं। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन निर्माण की प्रक्रियाओं और उसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की थी।

Updated on:
30 Nov 2020, 2:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता