विविध भारत

PM Modi आज राजस्थान और गुजरात में आयुर्वेद संस्थान का करेंगे उद्घाटन, देसी इलाज पर जोर

  पीएम आज करेंगे दो आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को फिर से लोकप्रिय बनाने पर जोर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2020, 8:08 AM IST
pm modi
पीएम आज करेंगे दो आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें आयुर्वेद दिवस पर सभी को बधाई दी है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जामनगर में आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान और जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को पीएमओ ने इस बात की जानकारी दी। पीएमओ ने बताया है कि बीमारी से लोगों को राहत प्रदान करने में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से हमेशा से अहम भूमिका निभाता रहा है।

उपचार और अनुसंधान पर जोर

राजस्थान के जयपुर स्थित इंस्टीट्यूट के प्रबंधनकों का कहना है कि 21वीं शताब्दी में आयुर्वेद के विकास में यह संस्थान वैश्विक भूमिका निभाएगा। पिछले कुछ समय के दौरान संस्थान ने आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज और अनुसंधान पर काफी जोर दिया है। अब यहां आयुर्वेद के साथ ही पारंपरिक दवाओं का भी अध्ययन होगा। आगामी वर्षों में आयुर्वेद शिक्षा पद्धति को अपग्रेड करने में यह संस्थान सहायक साबित होगा। संस्थान के निदेशक डॉ.संजीव शर्मा ने जानकारी दी है कि जयपुर आयुर्वेद संस्थान को देश के बड़े संस्थानों में से एक बनाया जाएगा।

Updated on:
13 Nov 2020, 8:08 AM IST
Published on: