विविध भारत

PM Modi ने स्वदेशी वैक्सीन जायकोव-डी का जायजा लिया, हर स्तर पर सहयोग का दिया भरोसा

जायडस प्रबंधन और वैज्ञानिकों की तारीफ की। आज पुणे और हैदराबाद का भी करेंगे दौरा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2020, 1:17 PM IST
zydus vaccine
जायडस प्रबंधन और वैज्ञानिकों की तारीफ की।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद स्थित जायडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जायडस कैडिला द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी हासि की। उन्होंने स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने के लिए कंपनी के प्रबंधकों और वैज्ञानिकों को बधाई भी दी। जायडस कैडिला द्वारा डीएनए आधारित स्वदेशी वैक्सीन जायकोव.डी की तारीफ की। इस वैक्सीन को विकसित करने में जुटी टीम की पीएम ने तारीफ की। साथ ही भारत सरकार की ओर से हर स्तर पर सहयोग देने का भरोसा दिया। बता दें कि पीएम मोदी आज पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोवीशील्ड और हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का भी जायजा लेंगे।

वैक्सीन का परीक्षण अंतिम चरण में

बता दें कि पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी की वजह से विकट स्थिति उठ खड़ी हुई है। कई देशों में वैक्सीन बनाने को लेकर शोध कार्य अंतिम चरण में है। कई देशों में कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण जारी है। भारत में भी कोरोना के टीके का परीक्षण अंतिम चरण में है।

Updated on:
28 Nov 2020, 1:17 PM IST
Published on: