विविध भारत

पीएम मोदी का सात फरवरी को पश्चिम बंगाल का दौरा, 5 हजार करोड़ रुपये की देंगे सौगात

Highlights भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी की इस जनसभा की तैयारियों में जुट गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2021, 6:30 PM IST
PM Narendra Modi
पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) केंद्र सरकार की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए वे सात फरवरी को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हल्दिया (Haldiya) पहुंचेंगे।

इन परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद पीएम एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। बंगाल के तमाम भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी की इस जनसभा की तैयारियों में जुट गए हैं। हल्दिया में पीएम जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेने वाले हैं। उनकी लागत करीब पांच हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इन परियोजनाओं में पेट्रोलियम मंत्रालय के तीन प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी लोगों को संबोधित करने वाले हैं।
पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) होने जा रहे हैं। ये पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल के लिए पहला दौरा है। ये 15 दिनों के लिए होंगा। इससे पहले वे 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे।

Updated on:
31 Jan 2021, 6:30 PM IST
Published on: