विविध भारत

फिक्की की 93वीं वार्षिक बैठक आज, पीएम मोदी उद्यमियों की भूमिका पर विचार करेंगे साझा

तीन दिवसीय बैठक की थीम प्रेरित भारत है। बैठक में मंत्रियों, नौकरशाहों सहित उद्योग जगत के लोग शामिल होंगे।

less than 1 minute read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वार्षिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण भी देंगे। वह प्रेरित भारत बनाने में उद्योग जगत की भूमिका पर अपने विचार और दृष्टिकोण भी सभी से साझा करेंगे। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एजीएम को भी संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय बैठक की थीम प्रेरित भारत है।

कोरोना महामारी का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

इस बैठक में मंत्रियों, नौकरशाहों, उद्योग के मालिकों, राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और अन्य प्रमुख उद्योगपतियों की शामिल होंगे। यह सम्मेलन विभिन्न हितधारकों को अर्थव्यवस्था पर कोरोना के प्रभाव, सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस मेगा कार्यक्रम में दुनिया भर से लगभग 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। फिक्की की इस साल की एजीएम के वक्ताओं की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला, नेशनल सिक्योरिटी कमिशन ऑन एआई के चेयरमैन एवं अल्फाबेट के पूर्व चेयरमैन एरिक श्मिट, और टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन कैडिला हेल्थकेयर के चेयरमैन पंकज पटे का नाम शामिल है।

Updated on:
12 Dec 2020 07:58 am
Published on:
12 Dec 2020 07:54 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत