विविध भारत

PM Modi ने अभिनेता रजनीकांत और शरद पवार को दी जन्मदिन की बधाई, स्वस्थ जीवन की कामना की

दोनों के लिए स्वस्थ जीवन की कामना की। । रजनीकांत सक्रिय रूप से विधानसभा चुनाव में लेंगे भाग।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2020, 8:34 AM IST
PM modi
प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत और शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर पीएम ने अपने ट्विट में लिखा है कि आप दोनों एक लंबा और स्वस्थ जीवन जीएं, यही मेरी शुभकामना है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है, प्रिय रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आपको एक लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे रजनीकांत

बता दें कि हाल ही में अभिनेता से राजनेता बने दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके लिए रजनीकांत एक अलग राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा इसी माह करने वाले हैं। दूसरी तरफ शरद पवार ने किसान नीतियों पर मोदी सरकार को घेरने का काम किया है और कहा था कि मैं ऐसी नीति का समर्थन नहीं कर सकता जो किसान विरोधी हो।

Updated on:
12 Dec 2020, 8:34 AM IST
Published on: