विविध भारत

स्वतंत्रता दिवस पर बोले पीएम मोदी, 10 करोड़ परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ

पीएम मोदी ने लालकिले पर राष्ट्रध्वज फहराया। जिसके बाद वह देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

2 min read
जश्न-ए-आजादी: लाल किला से पीएम मोदी का संबोधन, आज का सुर्योदय नई चेतना लेकर आया

नई दिल्ली। देश आज आजादी की 72वीं वर्षगांठ मना रहा है। पीएम मोदी ने लालकिले पर राष्ट्रध्वज फहराया। जिसके बाद वह देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के पावन पर्व की शुभकामनाएं। आज देश एक आत्मविश्वास से भरा हुआ है। सपनों को संकल्प के साथ देश नई ऊंचाइयों के पार कर रहा है। आज का सूर्योदय नई चेतना, नई उमंग व नई ऊर्जा लेकर आया है। पीएम मोदी ने 5वीं बार लाल किले पर झंडा फहराया। देश की बेटियों ने सात संमदर पार किए। उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का पर्व उस समय मना रहे हैं, जब आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में संसद के दोनों सदनों के सत्र खत्म हुए हैं, हमारे प्रयास हैं कि सदन से हमने देश में सामाजिक व्यवस्था के न्याय को आगे बढ़ाने का काम किया है। ओबीसी आयोग को हमने संवैधानिक दर्जा देकर उन्हें बराबरी का हक दिया है।

— देश की आजादी के लिए कई महापुरुषों ने अपनी जान दी है, मैं उन सभी को नमन करता हूं.
— पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में जहां कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो रही है तो कहीं बाढ़ जैसे हालात हैं, जहां सरकार सहायता पहुंचा जा रही है।

— आने वाले साल में जलियांवाला बाग कांड के 100 साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में हम उन सभी शहीदों को नमन करने और उनके बलिदान को याद करते हैं।

— उन्होंने कहा कि 2014 में केवल नई सरकार नहीं चुनी गई थी, बल्कि लोगों ने देश के नए निर्माण की सरकार को चुना था।

— पीएम मोदी ने कहा कि आज हमे इस बात की समीक्षा करने की जरूरत है कि हमने शुरुआत कहां से की थी और हम कहां पहुंच गए हैं। अगर हम 2013 के परिप्रेक्ष्य में देखें तो देश की तरक्की को देखकर हैरानी होगी।

लालकिले पर 10 हजार जवान तैनात

स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लालकिले के आसपास सुरक्षा के नजरिए से करीब 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है। आसपास की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए 500 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। देश भर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी भवनों को सजाया गया है।

सुर्योदय एक नई चेतना लेकर आया

पीएम मोदी ने लालकिले से कहा कि आज सुर्योदय एक नई चेतना लेकर आया है। इस साल दक्षिण की नीलगिरि की पहाड़‍ियों पर नीलगिरिंज का पुष्‍प मानों देश के तिरंगे के अशोक चक्र की तरह लहलहा हो। उन्होंने कहा कि हम आजादी का यह पावन पर्व तब मना रहे हैं, जब उत्‍तरांचल, मणिपुर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश की हमारी बेटियों ने सात समंदर पार किया और फिर हम सबके बीच लौट आईं। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इस पर्व के दौरान कुछ खबरे खुशियां लेकर आई हैं। पूरे देश को इस बात पर गर्व है कि भारत ने विश्‍व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था होने का गौरव हासिल करा दिया है।

ये भी पढ़ें

इस तिरंगा यात्रा को कोई न रोक सका, देखें तस्वीरें
Updated on:
15 Aug 2018 10:30 am
Published on:
15 Aug 2018 07:57 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत