
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश में भ्रमण के दौरान कई तरह के उपहार मिलते हैं। अबतक इन स्मृति चिह्नों को विदेश मंत्रालय के तोषखाने में जमा कर दिया जाता था, लेकिन अब आपके पास इन स्मृति चिह्नों को खरीद पाने का मौका है। क्योंकि सरकार एक खास उदेश्य को पूरा करने के लिए पीएम मोदी को मिले उपहारों को बेचना का फैसला लिया है।
27 जनवरी को होगी नीलामी
पीएम मोदी को उनके कार्यकाल में देश भर में मिले उपहारों की नीलामी 27 जनवरी को होगी। संस्कृति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में दो दिन होने वाली इस नीलामी में 1900 वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। यह नीलामी सुबह बारह बजे से शुरू होगी और इनसे प्राप्त होने वाली राशि को नमो गंगे प्रोजेक्ट में खर्च किया जाएगा।
यहां से खरीद सकते हैं अपने पंसद की उपहार
इन कलाकृतियों में पेंटिंग, वस्त्र, पगड़ी, घड़ियां आदि शामिल होंगी जो लोगों उन्हें समय-समय पर दिया हैं। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस नीलामी के बाद इन उपहारों की ऑनलाइन नीलामी भी होगी। इन उपहारों को https://pmmementos.gov.in की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।