विविध भारत

FIFA U-17 World cup: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, भारत की अमरीका से होगी पहली भिड़ंत

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरु होगा मैच. ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचेंगे पीएम मोदी

2 min read
Oct 06, 2017

नई दिल्ली: फीफा अंडर-17 विश्व कप का रोमांच आज से भारत में शुरु हो रहा है। आपको बता दें कि फीफा विश्व कप का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भारत और अमरीका के बीच होने वाले टुर्नामेंट के दूसरे और भारत के पहले मैच के लिए स्टेडियम में उपलब्ध होंगे। भारत का पहला मैच अमरीका के खिलाफ आज दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा।

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पीएम मोदी फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था, फीफा की महासचिव फातमा समौरा और फीफा टूर्नामेंट के प्रमुख जेमी यारजा के साथ इस मैच के साथ टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फीफा के जनरल सेक्रेटरी और फीफा टूर्नामेंट के प्रमुख टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे'

आमतौर पर नहीं होता फीफा का उद्घाटन समारोह
भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस टूर्नामेंट के पहले मैच में होने की पुष्टि की है। पटेल ने कहा है कि पिछले हफ्ते पीएम मोदी को भारत के पहले मैच के लिए आमंत्रित किया गया था। आपको बता दें कि दुनिया के अन्य देशों में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान उद्घाटन समारोह नहीं होता था।

फुटबॉल के दिग्गज रहेंगे मौजूद
फीफा के इस ऐतिहासिक क्षणों पर भारतीय फुटबॉल जगत के महान दिग्गज आईएम विजयन, भाईचुंग भूटिया और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री मौजूद होंगे।

28 अक्टूबर तक चलेगा वर्ल्ड कप
आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है। आज से शुरु हो रहा फीफा वर्ल्ड कप 28 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 24 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4-4 करके 6 ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा अमेरिका, घाना और कोलंबिया भी हैं। भारत के सभी मैच नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये सभी मैच रात को 8 बजे से शुरू होंगे।


इस वर्ल्ड कप की सभी टीमों के मैचों का लाइव प्रसारण सोनी टेन 2, सोनी टेन 3, सोनी ईएसपीएन और डीडी स्पोर्ट्स चैनलों पर देखा जा सकता है।

Published on:
06 Oct 2017 12:44 pm
Also Read
View All