विविध भारत

आंतरिक रिपोर्ट में खुलासा- सीएए प्रदर्शन के दौरान जामिया हिंसा में पुलिस ने चलाई थी गोली

पुलिस की आंतरिक जांच में ही किया गया है दावा पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में की फायरिंग अब तक 11 लोग गिरफ्तार
less than 1 minute read
jamia.jpg

दिल्ली पुलिस की अपपी ही आंतरिक जांच में ये खुलासा हुआ है कि जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी हिंसा के दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी। जांच में ये दावा है कि पुलिस की गोली किसी को नहीं लगी है। पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई एक खबर के मुताबिक- जामिया हिंसा के दौरान जो वीडियो सामने आया था वो सही था और वो मथुरा रोड का ही है।

बचाव में की हवाई फायरिंग

दिल्ली पुलिस का दावा है कि उसमें जो पुलिसकर्मी फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वो सेल्फ डिफेंस में हवाई फायरिंग कर रहे हैं। उस जगह पर ज्यादा पथराव हो रहा था। पुलिसकर्मी चारों तरफ से घिर चुके थे। उस पुलिसकर्मी ने अपने बचाव में हवाई फायरिंग की थी। वीडियो 15 दिसंबर का है। इसका जिक्र पुलिस ने अपनी डीडी यानी डेली डायरी में भी किया हुआ है।

मामले में अब तक 11 युवक गिरफ्तार

गौर हो, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर 15 दिसंबर की रात को हुए बवाल में दिल्ली पुलिस की ओर से 11 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। जामिया मिल्लिया इस्लामिया युनिवर्सिटी के छात्रों का आरोप था कि पुलिस की गोली से कुछ छात्र घायल हुए हैं। जिनका इलाज सफदरजंग अस्पातल और होली फैमिली में हुआ। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि इस प्रकरण के दौरान पुलिस की ओर से गोलियां नहीं चलाई गई थीं। जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है, उन पर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास हुए बवाल में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दिल्ली पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने युनिवर्सिटी परिसर के के अंदर तक घुसकर आंसू गैस के गोले दागे थे।

Updated on:
05 Jan 2020 03:21 pm
Published on:
05 Jan 2020 03:19 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video