विविध भारत

पीएम मोदी की रैली में टेंट गिरने वाले मामले में आयोजक और डेकोरेटर पर दर्ज हुआ केस

इस हादसे में 90 लोग घायल हो गए थे। भाजपा ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है।

2 min read
Jul 18, 2018
PM Modi Midnapore Rally

कोलकाता। बीते सोमवार को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में पीएम मोदी की रैली में हादसा हो गया था। रैली के शुरू होते ही लोगों की भीड़ पर पंडाल गिर गया था, जिसमें 90 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से चार की गंभीर हालत थी तो उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस हादसे को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, पुलिस ने इस रैली के एक आयोजक और टेंट बनाने वाले डेकोरेटर पर केस दर्ज कर लिया है। हादसे वाले दिन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

केंद्रीय दल जांच के लिए पहुंचा है मिदनापुर
इस मामले में पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि आयोजक व डेकोरेटर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए एक केंद्रीय दल मिदनापुर पहुंच गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह विभाग की संयुक्त सचिव अनिता भटनागर और विशेष सुरक्षा समूह के दो अधिकारी एस के सिंह और एम सिद्धि मंगलवार को मिदनापुर पहुंचे।

हादसे को लेकर शुरू हो चुकी है सियासत
इस हादसे को लेकर प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद भगदड़ मच गई थी और इसी के चलते ये हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकती थी। वैसी हालत में हादसा नहीं होता। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आईबी) सिद्धिनाथ गुप्ता और पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने आज मौके का दौरा कर टेंट बनाने में शामिल कई लोगों से बातचीत की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि टेंट बनाने में लोहे के जिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया था उस पर जंग लगी थी और लोहे के खंभों को जमीन में ठीक से गाड़ा नहीं गया था।

भाजपा ने टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार
पीएम मोदी की रैली कई कारणों की वजह से विवादों में आ गई थी। एक तो ये टेंट गिरने का हादसा हुआ तो वहीं दूसरी तरफ रैली वाले दिन एक वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिसवालों की पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिसवालों ने जब समर्थकों को पीएम की रैली में जाने सो रोका तो गुस्से में आकर उन्होंने पुलिसवालों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं टेंट गिरने वाले हादसे को लेकर अब सियासत भी हो रही है। भाजपा ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर असहयोग का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिद्धिनाथ गुप्ता उक्त हादसे की जांच के लिए मंगलवार को मेदिनीपुर चले गए।

Published on:
18 Jul 2018 09:40 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश