विविध भारत

दिसंबर में आ सकती है Coronavirus की दूसरी लहर, महाराष्ट्र में मंडरा रहा बड़ा खतरा

सर्दियों में एक बार फिर Coronavirus की दूसरी लहर का मंडरा रहा खतरा महाराष्ट्र में पिछले दिनों में कम हुए सक्रिय मामलों में फिर हो सकती है बढ़ोतरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2020, 7:31 AM IST
Coronavirus in India
दिसंबर में आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) का संकट एक बार फिर चिंताएं बढ़ा सकता है। खास तौर पर सर्दियों के मौसम में इसके दोबारा बड़े स्तर पर हमला करने की उम्मीद है। ये कहना है पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल का। मोहोल का कहना है कि महाराष्ट्र में एक दिसंबर के महीने में एक कोविड-19 की दूसरी बड़ी लहर दस्तक दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आपको बता दें कि देशभर में सबसे ज्यादा तेजी से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने अपने पैर पसारे थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में नए संक्रमितों के मुकाबले में स्वस्थ्य होने वाले मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अब प्रदेश में सिर्फ 1.29 लाख ही एक्टिव केस रह गए हैं। लेकिन सरकार लगातार दिसंबर में आने वाले बड़े खतरे को लेकर लोगों को आगाह कर रही है।

Published on: